यून सुक योल, दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति चुने गए

यून सुक योल, दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति चुने गए

दक्षिण कोरिया में विपक्ष के उम्‍मीदवार और पूर्व शीर्ष अधिवक्‍ता यून सुक योल देश के राष्‍ट्रपति चुने गए हैं। दक्षिण कोरिया में राष्‍ट्रपति पद के लिए अब तक हुए चुनावों का ये सबसे कड़ा मुकाबला था।

99 प्रतिशत से अधिक हुई मतगणना के बाद पीपल पावर पार्टी के उम्‍मीदवार यून के पक्ष में 48 दशमलव छह प्रतिशत मतदान हुआ जबकि इनके प्रतिद्वंदी डेमोक्रेटिक पार्टी के ली जे मायुंग को यून से थोड़े ही कम 47 दशमलव आठ प्रतिशत मत प्राप्‍त हुए।

पार्टी कार्यालय में अपनी जीत का भाषण देते हुए यून ने कहा कि वह अपने संविधान और संसद का सम्‍मान करेंगे तथा लोगों की सेवा के लिए विपक्षी दल के साथ मिलकर काम करेंगे।

Related posts

Leave a Comment