गणतंत्र दिवस परेड में इस वर्ष कुल 26 झांकियां शामिल होंगी

गणतंत्र दिवस परेड में इस वर्ष कुल 26 झांकियां शामिल होंगी

नई दिल्‍ली के कर्तव्‍य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में इस वर्ष कुल 26 झांकियां शामिल होंगी। इनमें राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 16 और मंत्रालयों, विभागों तथा संगठनों की 10 झांकियां होंगी। राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मध्‍य प्रदेश, ओडिसा, छत्‍तीसगढ, राजस्‍थान, महाराष्‍ट्र, आंध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय, झारखंड, उत्‍तर प्रदेश और तेलंगाना की झांकियां शामिल हैं।

26 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट समारोह में बजाई जाने वाली सैन्‍य धुनों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने आज से ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की है। माई जीओवी पोर्टल पर यह क्विज प्रतियोगिता आज से 29 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान प्रतिभागी बीटिंग रिट्रीट समारोह की धुन पर वोकल या इंस्ट्रूमेंटल वीडियो क्लिप बना सकेंगे और पोर्टल पर अपनी एंट्री अपलोड करेंगे। प्रतियोगिता का पहला पुरस्‍कार 25 हजार रुपये, दूसरा 15 हजार रुपये और तीसरा दस हजार रुपये का होगा। केवल भारतीय नागरिक इस क्‍वि‍ज में भाग ले सकेंगे।

Related posts

Leave a Comment