यूक्रेन को टैंक देने पर पश्चिमी देशों की सहमति के बाद रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज़ कर दिये हैं। यूक्रेन ने अधिकारियों ने कहा कि देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में भारी गोलीबारी हुई है। यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र खारकीव के गर्वनर ने कहा कि अग्रिम मोर्चों पर भीषण संघर्ष जारी है। उधर, जर्मनी के रक्षा मंत्री ने यूक्रेन को युद्धक जेट देने से इनकार किया है। जर्मनी ने यूक्रेन को लैपर्ड टैंक देने पर सहमति व्यक्त की थी। इसे देखते हुए यूक्रेन ने जर्मनी से युद्धक जेट देने का अनुरोध भी किया था। इस बीच, रूस ने देश को अस्थिर करने के प्रयासों के आरोप में, अमरीकी एजेंसियों- सीआईए और एफबीआई की वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया है।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...