लखनऊ में VFS GLOBAL वीजा एप्‍लीकेशन केंद्र की शुरुआत

लखनऊ में VFS GLOBAL वीजा एप्‍लीकेशन केंद्र की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने लखनऊ में आज दस देशों के लिए वीज़ा सुविधा प्रदान करने वाले वी.एफ.एस. ग्‍लोबल वीज़ा एप्‍लीकेशन केंद्र का उद्घाटन किया। यह केंद्र नौ फरवरी से काम करना आरंभ कर देगा।

मुख्‍यमंत्री ने बताया कि इस केंद्र पर ऑस्‍ट्रेलिया, चेक गणराज्‍य, पुर्तगाल, स्विटज़रलैंड, नीदरलैंड, क्रोएशिया, इटली, साऊदी अरब, हंगरी और जर्मनी सहित कई देशों के वीज़ा आवेदन स्‍वीकार किए जाएंगे। इस केंद्र की क्षमता प्रतिवर्ष एक लाख बीस हजार से अधिक आवेदन स्‍वीकार करने की है।

Related posts

Leave a Comment