विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन के सूमी शहर में फंसे सभी भारतीय विद्यार्थियों को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज एक ट्वीट में कहा कि भारत सूमी से सभी भारतीय विद्यार्थियों को बाहर निकालने में सक्षम रहा। उन्होंने कहा कि भारतीय विद्यार्थी इस समय पोल्टावा के रास्ते में हैं, जहां से वे पश्चिमी यूक्रेन के लिए रेलगाडियों में सवार होंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को घर से लाने के लिए ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ानों की व्यवस्था की जा रही हैं।
Related posts
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...
एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक...
हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज खिलाड़ियों...