तमिलनाडु, केरल, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना: मौसम विभाग

तमिलनाडु, केरल, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में बरसात की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग ने यह भी कहा कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान तमिलनाडु और केरल में मध्‍यम से तेज वर्षा होने की संभावना है। कल तक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बााल्तिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ मध्यम बारिश होने का अनुमान है। अगले दो दिनों में उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मध्यम बारिश हो सकती है। 16 अक्टूबर तक दक्षिणी कोंकण और गोवा तथा महाराष्ट्र में भी कई स्थानों पर बरसात की संभावना है।

मौसम विभाग ने आज रात से कल तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बहुत तेज वर्षा और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है। दक्षिणी पंजाब, दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में भी हल्की वर्षा हो सकती है।

Related posts

Leave a Comment