यूक्रेन के राष्‍ट्रपति ज़ेलेंस्‍की ने जर्मनी, भारत, चेक गणराज्‍य, नॉर्वे और हंगरी से अपने राजदूतों को हटाने की घोषणा की

यूक्रेन के राष्‍ट्रपति ज़ेलेंस्‍की ने जर्मनी, भारत, चेक गणराज्‍य, नॉर्वे और हंगरी से अपने राजदूतों को हटाने की घोषणा की

यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्‍की ने कल जर्मनी, भारत, चेक गणराज्‍य, नॉर्वे और हंगरी में नियुक्त अपने राजदूतों को हटाये जाने की घोषणा की। अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि इन राजदूतों को नई जिम्‍मेदारी दी जाएगी या नहीं। इस फैसले का कोई कारण भी नहीं बताया गया है।

जर्मनी में बनी टर्बाइन की मरम्‍मत इस समय कनाडा में की जा रही है, जिसे लेकर यूक्रेन और जर्मनी के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है।

इस बीच जेलेंस्‍की ने अपने राजदूतों से यूक्रेन से अंतरराष्ट्रीय समर्थन और सैन्य सहायता जुटाने का आग्रह किया है ताकि 24 फरवरी से जारी रूस की सैन्य कार्रवाई से बचाव किया जा सके।

Related posts

Leave a Comment