आज का अखबार हिंदी 27 नवंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

आज का अखबार हिंदी 27 नवंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा मन की बात में विदेशों में शादियों के आयोजन के चलन पर जताई गई मन की पीडा आज सभी अखबारों के प्रथम पृष्‍ठ पर छाई हुई है। राष्‍ट्रीय सहारा लिखता है- विदेश की जगह देश में शादियां वोकल फोर लोकल को देगी विस्‍तार। अमर उजाला की सुर्खी है- पी एम मोदी ने मन की बात में की अपील, देश की माटी में अपनों के बीच रचायें शादी-ब्‍याह, समृद्धि की खुलेगी राह।

पहाड खोद कर मजदूरों को बचाने में जुटी सेना, आज से शुरू होगी मैनुअल खुदाई हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है। दैनिक जागरण लिखता है- ड्रिलिंग के दौरान कंपन पर पैनी नजर, लगाये गए सेंसर।

चीन में निमोनिया का साया, भारत में अलर्ट हरिभूमि की सुर्खी है। नवभारत टाइम्‍स लिखता है- चीन में फैली बीमारी पर सरकार अलर्ट, राज्‍यों को दी सलाह।

देशभर में मौसम के करवट लेने की खबर भी सभी अखबारों की सुर्खी बनी है। राजस्‍थान पत्रिका लिखता है- गुजरात में भारी बारिश और ओलावृष्टि, 14 की मौत। जनसत्‍ता की खबर है- उत्‍तर भारत में आज से पारा दो से तीन डिग्री लुढकने के आसार वहीं हरिभूमि लिखता है- पहाडों ने ओढी बर्फ की चादर, दिल्‍ली एनसीआर में बढी ठिठुरन।

गुरूनानक जयंती की पूर्व संध्‍या पर कल नई दिल्‍ली के बंगला साहिब गुरूद्वारे की रौनक हिन्‍दुस्‍तान ने सचित्र प्रकाशित की है। नवभारत टाइम्‍स की खबर है- आज है- प्रकाश पर्व, रोशनी से जगमग हुए गुरूद्वारे, पूरे दिन चलता रहेगा लंगर।

हमास ने 17 तो इस्राइल ने 39 बंधकों को रिहा किया जनसत्‍ता की सुर्खी है। हरिभूमि लिखता है- दूसरे दिन भी बंधकों-कैदियों की अदला-बदली, फलस्‍तीन में जश्‍न।

टैक्नॉलोजी में महिलाएं बन रही हैं रोल मॉडल्स, अर्जेंटीना की एक कंपनी में ज्‍यादातर महिलाएं बॉस, भारत में ट्रेंड बढा दैनिक भास्‍कर का समाचार है।

Related posts

Leave a Comment