मौसम विभाग ने दक्षिण पूर्व बंगाल की खाडी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने से तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक और बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने कहा है कि कम दबाव के क्षेत्र के दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाडी के ऊपर चक्रवाती तूफान के रूप में बदलने की आशंका है। तमिलनाडु के उत्तरी तटीय जिलों में दो दिन से हो रही बारिश के कारण जन जीवन प्रभावित हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान चेन्नई, तिरूवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपेट में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के स्टालिन ने राज्य में वर्षा के कारण उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया है।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...