महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के सिविल अस्पताल में आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई। आग आज सुबह करीब साढ़े दस बजे अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष-आईसीयू में लगी। हमारे संवाददाता ने बताया कि जिले और अहमदनगर निगम के अग्निशमन विभाग और आपदा प्रबंधन इकाई की टीमों ने आग पर शीघ्र काबू पा लिया।
अहमदनगर शहर के अहमदनगर सिविल अस्पताल मे आज सुबह साढ़े दस बजे अस्पताल के आईसीयू विभाग मे आग लगी। जिलाधिकारी राजेंद्र भोसले ने दी जानकारी के अनुसार इस आईसीयू मे 17 कोविड मरीज भर्ती थे। इनमे से 10 मरीजों की मौत हुई है और एक की हालत गंभीर है। आग के कारणों का पता नही चला है हालांकि दमकल विभाग के सूत्रों के अनुसार आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। राजेंद्र भोसले ने कहा है कि इस आग मे मरने वाले मरीजों के परिजनों को सरकारी नियमों के अनुसार मुआवजा दिया जायेगा।