महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री का प्रशासन को बादल फटने जैसी घटनाओं से प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्देश

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री का प्रशासन को बादल फटने जैसी घटनाओं से प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्देश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रशासन को पुणे, सतारा, रायगढ़, अहमदनगर और राज्य के अन्य जिलों में बादल फटने जैसी घटनाओं से प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री शिन्‍दे ने राज्य के मुख्य सचिव को जिला कलेक्टरों से संपर्क में रहने और प्रभावित लोगों को तत्‍काल मुआवजा दिये जाने का निर्देश दिया है।

इस बीच, मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों के लिए कोंकण क्षेत्र के पश्चिमी हिस्से, उत्तरी महाराष्ट्र और विदर्भ में तेज वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसके मददेनजर जिला प्रशासन को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

Related posts

Leave a Comment