यूरोपीय संघ का रूसी गैस के अधिकतम दामों की सीमा तय करने का प्रस्‍ताव

यूरोपीय संघ का रूसी गैस के अधिकतम दामों की सीमा तय करने का प्रस्‍ताव

यूरोपीय संघ के अधिशासी निकाय ने रूसी गैस के अधिकतम दामों की सीमा तय करने का प्रस्‍ताव किया है। यूक्रेन में रूस के सैन्‍य हमलों के बाद गैस के दाम बढ़ रहे हैं। इसीलिये यूरोपीय संघ के 27 देशों ने यह प्रस्‍ताव किया है।

यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सुला वॉन देर लेयिन ने कहा है कि हमें रूस के राजस्‍वों में कटौती करने की आवश्‍यकता है, क्‍योंकि राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन गैस राजस्‍व को उपयोग युद्ध के लिए कर रहे हैं।

यूरोपीय संघ के ऊर्जा मंत्रियों की भी कल बैठक होगी , जिसमें आगे की योजना पर विचार-मिवर्श किया जाएगा।

राष्‍ट्रपति पुतिन ने कहा है कि यदि गैस निर्यात के दामों को सीमित किया जाता है, तो रूस गैस की आपूर्ति पूरी तरह से बंद कर देगा। उन्‍होंने पत्रकारों से कहा कि रूस का सैन्‍य संघर्ष उसके लक्ष्‍यों की पूर्ति होने तक जारी रहेगा।

Related posts

Leave a Comment