भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पाण्डे को नेपाल सेना के जनरल के मानद रैंक से सम्मानित किया गया

भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पाण्डे को नेपाल सेना के जनरल के मानद रैंक से सम्मानित किया गया

भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पाण्डे को आज नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने अपने आवास शीतल निवास में एक समारोह में नेपाल सेना के जनरल के मानद रैंक से सम्मानित किया। यह समारोह दोनों सेनाओं के बीच अनूठी परंपरा का हिस्सा है। जनरल पाण्डे आज से चार दिन की नेपाल की आधिकारिक यात्रा पर हैं। सेनाध्यक्ष के रूप में यह उनकी पहली नेपाल यात्रा है।

जनरल मनोज पाण्डे ने दोनों सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से नेपाल सेना को तोप उपकऱण, बारूदी सुरंग से सुरक्षा वाले वाहन, मेडिकल स्टोर और अन्य गैर-घातक सैन्य सहायता सौंपी।

इससे पहले भारतीय सेना प्रमुख ने काठमांडू में सेना मुख्यालय में नेपाल के थल सेनाध्यक्ष जनरल प्रभु राम शर्मा से मुलाकात की और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। जनरल पाण्डे ने बीर स्मारक पर माल्यार्पण किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

भारतीय सेना प्रमुख की यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को बढ़ाना और दोनों देशों के बीच पारस्परिक हित के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने का अवसर प्रदान करना है।

Related posts

Leave a Comment