केरल में अगले तीन दिन भारी वर्षा की संभावना

मौसम विभाग ने केरल में अगले तीन दिन भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है। इसे देखते हुए चार जिलों- तिरूअनंतपुरम, कोल्लम, पटनमथिट्टा और इडुक्की जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। तीन जिलों अलपुजहा, कोट्टयम और एर्नाकुलम में औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने राज्य के शेष सात जिलों और केन्द्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

Related posts

Leave a Comment