भारतीय वायु सेना प्रमुख ने कहा – इस वर्ष वायु सेना दिवस परेड चंडीगढ में आयोजित होगी

भारतीय वायु सेना प्रमुख ने कहा – इस वर्ष वायु सेना दिवस परेड चंडीगढ में आयोजित होगी

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने कहा है कि इस वर्ष की वायुसेना दिवस परेड चंडीगढ में आयोजित की जाएगी। एक समाचार एजेंसी से बातचीत में वायुसेना प्रमुख ने आज कहा कि प्रधानमंत्री के विचार और देश के युवाओं को भारतीय वायुसेना की ताकत दिखाने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि वायुसेना की परेड प्रत्‍येक वर्ष नए स्‍थान पर होगी।

वर्ष 2006 से वायुसेना दिवस आठ अक्‍तूबर को उत्‍तर प्रदेश में गाजियाबाद के हिंडन हवाई अडडे पर मनाया जाता रहा है।

वायुसेना प्रमुख ने बताया कि वास्‍तविक नियंत्रण रेखा के पार विमानों की गतिविधियों पर वायुसेना लगातार नजर रखती है और जब भी चीन के विमान वास्‍तविक नियंत्रण रेखा के अधिक निकट आते हैं तो वायुसेना उचित कदम उठाती है।

Related posts

Leave a Comment