भारतीय मूल के अमेरिकी इंजीनियर हिर्ष वर्धन सिंह अमेरिका में अगले वर्ष होने वाले राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के तीसरे दावेदार बने

भारतीय मूल के अमरीकी इंजीनियर हिर्ष वर्धन सिंह अमरीका में अगले वर्ष होने वाले राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के तीसरे दावेदार बन गये हैं। साउथ कैरलिना प्रांत की पूर्व गर्वनर निक्‍की हेली और उद्योगपति विवेक रामास्‍वामी पहले ही इस पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से नामित किये जाने की इच्‍छा व्‍यक्‍त कर चुके हैं। हिर्ष वर्धन सिंह सिंह ने बृहस्‍पतिवार को ट्विटर पर कहा कि वें जीवन-पर्यन्‍त रि‍पब्लिकन पार्टी के समर्थक रहे हैं और उन्‍होंने न्‍यूजर्सी में रिपब्लिकन पार्टी के फिर से खडा करने में 2017 से ही महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। हिर्ष वर्धन सिंह ने न्‍यूजर्सी इस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलोजी से इंजीनियरिंग की डिग्री ली है।

Related posts

Leave a Comment