भारत ने श्रीलंका एथलेटिक्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दूसरे दिन तीन स्वर्ण और एक रजत के साथ चार पदक जीते। प्रीति लांबा ने महिलाओं की तीन हजार मीटर लंबी बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता, जबकि बाल किशन पुरुषों की तीन हजार मीटर लंबी बाधा दौड़ के फ़ाइनल में पहले स्थान पर रहे। सोनिया बैश्य ने भी महिलाओं की चार सौ मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। दूसरी ओर, जिस्ना मैथ्यू इसी स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहीं। भारतीय एथलीटों ने प्रतियोगिता के शुरुआती दिन भी चार पदक, दो स्वर्ण और दो रजत, जीते थे।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...