भारत की अध्‍यक्षता में चार दिन की G-20 शेरपा बैठक आज से राजस्‍थान के उदयपुर में शुरू

पहली जी-20 शेरपा बैठक, आज राजस्थान के उदयपुर में शुरू होगी। चार दिन की बैठक की अध्यक्षता भारतीय शेरपा अमिताभ कांत करेंगे। बैठक में यूरोपीय संघ और नौ विशेष आमंत्रित देशों समेत 19 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। जी-20 शेरपा बैठक, उदयपुर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में प्रचारित करने में सहायक होगी।

भारत ने पहली दिसम्‍बर को जी-20 समूह की अध्यक्षता संभाली। मेजबान देश के रूप में भारत, अगले वर्ष नई दिल्ली में होने वाली जी-20 शिखर बैठक की कार्य सूची तय करेगा।

Related posts

Leave a Comment