भारतीय तटरक्षक बल ने गैबॉन के एक पोत से 18 भारतीयों और 1 इथियोपियाई नागरिक सहित 19 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया

भारतीय तटरक्षक बल ने गैबॉन के एक पोत से 18 भारतीयों और 1 इथियोपियाई नागरिक सहित 19 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। कल सुबह जब यह जहाज रत्नागिरी तट के पश्चिम में लगभग 41 मील की दूरी पर था तब इसमें पानी भरना शुरू हुआ। संकटकालीन कॉल मिलने के कुछ ही देर में आई.सी.जी.एस. सुजीत और आई.सी.जी.एस. अपूर्व को राहत कार्य के लिए जहाज की ओर रवाना कर दिया गया। इस क्षेत्र के अन्य व्यापारिक जहाजों को सतर्क करने के लिए अंतरराष्‍ट्रीय सुरक्षा नेट और नेवटेक्‍स चेतावनी जारी की गईं तथा एक तटरक्षक उन्नत लाइट हेलीकॉप्टर भी तैनात किया गया। दुर्घटनाग्रस्‍त जहाज के मालिक से समुद्री प्रदूषण से बचाव के उपाय शुरू करने को कहा गया है। जहाज में असफॉल्‍ट बिटुमिन ले जाया जा रहा था।

Related posts

Leave a Comment