आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप आज से ग्रीस के एथेंस में शुरू हो रही है। एशियाई ट्रैप चैंपियन नीरू ढांडा और ओलिम्पियन अनंतजीत सिंह नरूका, मैराज अहमद खान और रायजा ढिल्लों सहित भारत की 12 सदस्यीय टीम इसमें हिस्सा ले रही है। पदक विजेता इस साल के अंत में दोहा में होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप फ़ाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे।
भारत का 12 सदस्यीय दल आज से ग्रीस में शुरू हो रही ISSF विश्व शॉटगन चैम्पियनशिप में भाग लेगा