भारतीय जनता पार्टी के नेता पेमा खांडू को आज अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह दिन के 11 बजे इटानगर के दोरजी खांडू सम्मेलन केन्द्र में होगा। पेमा खांडू ने कल शाम राजभवन में राज्यपाल के.टी. पटनायक से भेंट की और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने उन्हें नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। इससे पहले कल दिन में पेमा खांडू को सर्वसम्मति से अरूणाचल प्रदेश भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में केन्द्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और तरूण चुघ उपस्थित थे। गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी नड्डा और पार्टी महासचिव बी.एल संतोष आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...