भाजपा नेता पेमा खांडू आज अरूणाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे

भारतीय जनता पार्टी के नेता पेमा खांडू को आज अरूणाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह दिन के 11 बजे इटानगर के दोरजी खांडू सम्‍मेलन केन्‍द्र में होगा। पेमा खांडू ने कल शाम राजभवन में राज्‍यपाल के.टी. पटनायक से भेंट की और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्‍यपाल ने उन्‍हें नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। इससे पहले कल दिन में पेमा खांडू को सर्वसम्मति से अरूणाचल प्रदेश भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में केन्‍द्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और तरूण चुघ उपस्थि‍त थे। गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्‍यक्ष जे.पी नड्डा और पार्टी महासचिव बी.एल संतोष आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

Related posts

Leave a Comment