बेंगलुरु ओपन टेनिसः साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन ने डबल्‍स का ख़िताब जीता

बेंगलुरु ओपन टेनिसः साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन ने डबल्‍स का ख़िताब जीता

बेंगलुरु ओपन टेनिस में साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन ने डबल्‍स का खिताब जीत लिया है। इस जोड़ी ने खिताबी मुकाबले में, फ्रांस के कॉन्‍सटैंटिन कुजमाइन और मैक्सिम जेवियर को पराजित किया। प्रतियोगिता के सिंगल्‍स सेमीफाइनल में, इटली के स्‍टीफेनो नेपोलितानो ने नागल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के सिओंगचान हांग ने स्‍पेन के ओरियोल बताला को मात दी। सिंगल्‍स फाइनल मुकाबला नेपोलितानो और हांग के बीच आज खेला जाएगा।

Related posts

Leave a Comment