महिला हॉकी प्रो लीगः भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की

महिला हॉकी प्रो लीगः भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की

महिला हॉकी प्रो लीग में, कल भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को एक-शून्‍य से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। ओडिशा के राउरकेला में हुए इस मुकाबले में, भारत की ओर से विजयी गोल वंदना कटारिया ने किया।

टूर्नामेंट में आज भारत का मैच अमरीका से होगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। भारत दो जीत और पांच हार के साथ अंक तालिका में पांचवें स्‍थान पर है। नीदरलैंड्स अब तक के अपने सभी ग्‍यारह मैच जीतकर शीर्ष पर है।

Related posts

Leave a Comment