आज का अखबार हिंदी 18 फरवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

आज का अखबार हिंदी 18 फरवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के राष्‍ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का संबोधन आज अधिकतर अख़बारों में छाया हुआ है। हिन्‍दुस्‍तान ने प्रधानमंत्री के इन शब्‍दों को दिया है – भाजपा विकास के मुद्दे पर आगे बढ़ेगी। वहीं जनसत्‍ता की सुर्खी है – 370 सीट जीतने के लिए जी-जान से जुट जाएं। वीर अर्जुन की सुर्खी है – मोदी ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का जोश। अगली जीत श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी को समर्पित करेंगे। देशबंधु ने भाजपा अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का यह बयान सचित्र प्रकाशित किया है- मोदी की गारंटी पर लोगों को भरोसा। वह दिन दूर नहीं जब बंगाल में भी भाजपा सरकार होगी।

दैनिक जागरण के अनुसार किसानों के साथ केन्‍द्रीय मंत्रियों की चौथे दौर की बैठक आज होगी। इसी खबर पर हरिभूमि ने केन्‍द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के हवाले से लिखा है – किसानों से संवाद कर निकालेंगे समाधान।

पंजाब केसरी के अनुसार- विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने म्‍यूनिख में बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की और नये कार्यकाल की बधाई दी।

दैनिक भास्‍कर और अमर उजाला की खबर है – दिल्‍ली के पूर्व डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह की न्‍यायिक हिरासत 28 फरवरी तक बढ़ी।

इनसेट-3डी.एस. उपग्रह के सफल प्रक्षेपण को भी अखबारों ने प्रमुखता दी है। राष्‍ट्रीय सहारा ने लिखा है – पृथ्‍वी की सतह और समुद्र के अध्‍ययन को बढ़ावा मिलेगा। राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी हैं- उपग्रह दस वर्ष तक काम करेगा, इसके जरिये मौसम, जंगल की आग, धुंआ और बदलते पर्यावरण के बारे में सटीक जानकारी मिलेगी।

दैनिक ट्रिब्‍यून की खबर है – सूरजकुंड अंतर्राष्‍ट्रीय शिल्‍प मेले में अब तक 13 लाख पर्यटक पहुंचे। विदेशी पर्यटकों का हो रहा खूब मनोरंजन।

नवभारत टाइम्‍स के अनुसार 22 फरवरी तक पहाड़ों पर बफबारी की संभावना, उत्‍तर-पश्चिम भारत में मौसम करवट लेगा।

Related posts

Leave a Comment