बीजेपी ने आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

बीजेपी ने आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए 21 और मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए 39 उम्मीदवारों की घोषणा की है। छत्तीसगढ में 90 और मध्‍यप्रदेश में विधानसभा की दो सौ तीस सीटें हैं।

छत्तीसगढ़ की सूची में पांच महिलाएं, दस अनुसूचित जनजाति के और एक अनुसूचित जाति का उम्मीदवार शामिल हैं। मध्य प्रदेश में पांच महिलाएं, आठ अनुसूचित जाति और 13 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है।

भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda की अध्यक्षता में कल दिनांक 16.08.2023 को संपन्न हुई।

केन्द्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान… pic.twitter.com/SxDPiWW44d

— BJP (@BJP4India) August 17, 2023

पहली बार निर्वाचन आयोग की चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही भाजपा ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। उम्मीदवारों के चयन और चुनाव रणनीतियों की तैयारी के लिए बुलाई गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के एक दिन बाद यह घोषणा की गई। साल के अंत में राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में भी चुनाव होने हैं।

Related posts

Leave a Comment