तमिलनाडु में, चेन्नई में 44वें शतरंज ओलिम्पियाड की तैयारियां जोरों पर हैं। यह ओलिम्पियाड 28 जुलाई से ममल्लापुरम में शुरू हो रहा है। 188 देशों के बीस हजार से अधिक खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं। शतरंज ओलिम्पियाड से पहले आज सवेरे नेपियर ब्रिज से एक मैराथन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्रिज को शतरंज बोर्ड की तरह रंगा गया था। प्रतियोगिता के शुभंकर थम्बी को शहर तथा जिलों में जगह-जगह लगाया गया है। मेडगास्कर के शतरंज खिलाड़ी पहले ही चेन्नई पहुंच चुके हैं। उज्बेकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, उरुग्वे, नाइजीरिया, टोगो, इंग्लैंड, हांगकांग, सर्बिया, वियतनाम और संयुक्त अरब अमारात के शतरंज खिलाड़ियों के आज चेन्नई पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता स्थल पर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जुलाई को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...