झारखंड में डुमरी विधानसभा सीट से NDA उम्मीदवार यशोदा देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया

झारखंड में डुमरी विधानसभा सीट से NDA उम्मीदवार यशोदा देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया

झारखंड में डुमरी विधानसभा सीट से आज एनडीए उम्मीदवार यशोदा देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन का आज अंतिम दिन था। आई-एन-डी-आई-ए गठबंधन उम्मीदवार पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने भी उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की मृत्यु के बाद डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। उपचुनाव 5 सितंबर को कराया जाएगा और मतगणना 8 सितंबर को होगी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गिरिडीह में आई-एन-डी-आई-ए गठबंधन प्रत्याशी बेबी देवी के समर्थन में चुनाव सभा की।

Related posts

Leave a Comment