बिहार में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन से अपना समर्थन वापस लेने का फैसला किया

बिहार में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन से अपना समर्थन वापस लेने का फैसला किया

बिहार में गठबंधन सहयोगी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा -सेक्युलर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ महागठबंधन से औपचारिक रूप से अपना समर्थन वापस लेने का फैसला किया है। हिन्‍दुस्‍तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख संतोष कुमार सुमन ने आज पटना में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में सर्वसम्मत निर्णय के बाद यह घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल आज शाम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात करेगा और उन्हें महागठबंधन से समर्थन वापसी का पत्र सौंपेगा।

संतोष कुमार सुमन ने कहा कि मोर्चा की आगे की कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने पार्टी संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को अधिकृत किया है।

Related posts

Leave a Comment