भारत और बांग्लादेश की नौसेनाओं के बीच जारी घनिष्ट सहयोग के एक भाग के रूप में भारतीय नौसैनिक जहाज आईएनएस-किलतान तीन दिन के सद्भावना दौरे पर आज चट्टोग्राम पहुंचा। बांग्लादेश की नौसेना ने भारतीय जहाज का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
आईएनएस किलतान पी-28 क्लास एंटी सबमरीन वारफेयर (एएसडब्ल्यू) कार्वेट का तीसरा जहाज है, जिसे गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई), कोलकाता द्वारा स्वदेशी रूप से निर्मित किया गया है। 110 मीटर की दूरी और 3000 टन माल ढोने वाली यह भारतीय नौसेना की सबसे बड़ी कार्वेट है।