बिहार में पंचायत चुनाव के नौवें चरण के लिए आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

बिहार में पंचायत चुनाव के नौवें चरण के लिए आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

बिहार में पंचायत चुनाव के नौवें चरण के लिए आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान चलेगा। पटना, सारण, मुंगेर और दरभंगा सहित 35 जिलों के 53 प्रखंडों में मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 97 हजार 878 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में पहली बार पंचायत चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल किया जा रहा है। तीन हजार 368 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। मतों की गिनती एक और दो दिसंबर को होगी।

Related posts

Leave a Comment