कर्नाटक के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉक्टर के. सुधाकर ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका से बेंगलुरु पहुंचे एक यात्री में कोविड के नये वेरिएंट-ओमीक्रॉन की पुष्टि होना बाकी है। बेंगलुरु में आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 63 वर्षीय व्यक्ति की जांच की गई है और आज शाम तक यह पता चल जाएगा कि वह ओमीक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित है या नहीं। डॉक्टर के. सुधाकर ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के चिकित्सकों द्वारा उन्हें व्यक्तिगत रूप से दी गई जानकारी के अनुसार नया ओमीक्रॉन वेरिएंट, डेल्टा वायरस की तरह खतरनाक नहीं है। इस वायरस से संक्रमित लोगों में चक्कर आना, उल्टी की स्थिति और उच्च रक्तचाप जैसे लक्षण होते है। उन्होंने कहा कि इस नए वेरिएंट पर आईसीएमआर की रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। उन्होंने लोगों से शीघ्र ही टीकाकरण की दूसरी खुराक लेने का अनुरोध किया। राज्य में लगभग 45 लाख लोगों को अभी दूसरी खुराक लगाना बाकी है। राज्य में 90 प्रतिशत लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि कुल आबादी में से केवल 57 प्रतिशत को ही दूसरी खुराक दी गई है।
Related posts
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन की जीत दर्ज की। मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मैच का रुख तय किया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले...