बिहार में कोविड प्रतिबंधों को कुछ ढील के साथ एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह 16 से 22 जून तक प्रभावी रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक ट्वीट में कहा कि सरकारी और निजी कार्यालय 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ शाम पांच बजे तक काम करेंगे। सभी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान हर दूसरे दिन शाम छह बजे तक खुलेंगे। रात का कर्फ्यू आठ बजे से अगली सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। शैक्षणिक और धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन शिक्षण जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी और निजी समारोहों को प्रतिबंधित किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि लॉकडाउन से राज्य में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और लॉकडाउन के बाद राज्य में पॉजिटिविटी दर घटी है और स्वस्थ होने की दर बढी है।
Related posts
सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। न्यायालय...
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की। दोनों...
उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य और...