सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि बिजली क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए देश को ऊर्जा निर्यातक बनना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए इथेनॉल उत्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। नई दिल्ली में ऊर्जा शिखर सम्मेलन में नितिन गडकरी ने कहा कि देश को एक ऐसी नीति की आवश्यकता है जिससे कृषि का योगदान ऊर्जा क्षेत्र में हो सके। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण कृषि विकास दर में छह से आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी जिससे ग्रामीण क्षेत्र में पूंजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा और नौकरियों का सृजन होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार इथेनॉल आधारित विमान ईंधन पर काम कर रही है। नितिन गडकरी ने अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए हरित हाइड्रोजन के उत्पादन पर भी जोर दिया।