प्रधानमंत्री मोदी मरुस्थलीकरण, भूमि क्षरण और सूखा के बारे में उच्च स्तरीय संवाद के दौरान संयुक्त राष्ट्र को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी मरुस्थलीकरण, भूमि क्षरण और सूखा के बारे में उच्च स्तरीय संवाद के दौरान संयुक्त राष्ट्र को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मरुस्थलीकरण, भूमि क्षरण और सूखा के बारे में उच्च स्तरीय संवाद के दौरान संयुक्त राष्ट्र को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। उच्च स्तरीय संवाद में मरुस्थलीकरण, भूमि की उर्वरा शक्ति कम होने और सूखे से निपटने के लिए किये गये प्रयासों में हुई प्रगति का आकलन किया जाएगा। इसमें लगातार बंज हो रही ज़मीन और पर्यावरण व्यवस्था की बहाली के बारे में संयुक्त राष्ट्र की कार्य योजना भी तैयार की जाएगी।

संवाद के दौरान जलवायु और जैव विविधता के लिए भूमि आधारित समाधान से संबंधित गतिविधियां तेज़ करने के महत्व पर विचार-विमर्श होगा। उच्च-स्तरीय संवाद में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और मंत्री शामिल रहेंगे।

Related posts

Leave a Comment