प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्रीलंका अपने यहां तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में काम करता रहेगा। एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा कि इस वर्ष भारत श्रीलंका द्विपक्षीय संबंधों के 75 साल और भारतीय मूल के तमिलों के श्रीलंका में आगमन के 200 वर्ष पूरे हो रहे हैं।
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के साथ संयुक्त सवाददाता सम्मेलन के दौरान श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों के लिए 75 करोड रुपयों की विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा की गयी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत श्रीलंका के उत्तरी और पूर्वी प्रांतों में विकास कार्यों में सहयोग जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि वाणिज्यिक और लोगों के बीच संपर्क बढाने के लिए नागपटि्टणम और कंकेसनतुरई के बीच फेरी सेवाऐं शुरु की जायेंगी।