प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनवमी के अवसर पर जूनागढ़ के गथिला स्थित उमिया माता मंदिर के 14वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, गुजरात के जूनागढ़ में उमिया माता मंदिर अब सामाजिक चेतना का केन्द्र बन गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मंदिर, धार्मिक और सामाजिक क्रियाकलापों के साथ-साथ स्वास्थ्य परिचर्या सेवाओं के माध्यम से समाज के गरीब लोगों की सेवा कर रहा है।