असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 29 जिलों में लगभग 7.12 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। नगांव में 3.36 लाख से अधिक, कछार में 1.66 लाख, होजई में 1.11 लाख और दरांग में 52,709 लोग प्रभावित हैं। कछार, लखीमपुर और नगांव जिलों में बाढ़ के पानी में डूबने से दो बच्चों समेत चार लोगों की मृत्यु हुई। बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। कुल 80,036.90 हेक्टेयर फसल भूमि और 2,251 गांव में अभी भी पानी भरा है। जिला प्रशासन द्वारा स्थापित 234 राहत शिविरों में वर्तमान में 74,705 बाढ़ प्रभावित लोग रह रहे हैं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...