प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इस्राइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट से बात की और हाल की वैश्विक घटनाओं पर चर्चा की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-इस्राइल सहयोग की भी समीक्षा की। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे बहुत जल्द भारत में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट को उनके कोविड से शीघ्र स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस्राइल में हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों में लोगों के मारे जाने पर भी संवेदना व्यक्त की।