जम्‍मू-कश्‍मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास बडी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

जम्‍मू-कश्‍मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास बडी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

केन्‍द्र शासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास आज सेना और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस की संयुक्‍त कार्रवाई में बडी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए। हमारे संवाददाता ने बताया कि पक्‍की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने पुंछ जिले की हवेली तहसील के तहत नूरकोट गांव में तलाशी अभियान शुरू किया था।

रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेन्‍दर आनंद ने बताया कि राजौरी जिले के नौशेरा सेक्‍टर में सेना ने पाकिस्‍तानी आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी।

Related posts

Leave a Comment