प्रधानमंत्री मोदी कल झारखंड के देवघर में 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी कल झारखंड के देवघर में 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल झारखंड के देवघर में 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं से बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा मिलेगा और इस क्षेत्र में जीवन को सुगम बनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। यह क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक समृद्धि को बेहतर बनाने में भी मदद करेगा। प्रधानमंत्री बाबा बैद्यनाथ धाम को सीधे सम्‍पर्क प्रदान करने के लिए देवघर हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। इसका निर्माण करीब चार सौ करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे।

प्रधानमंत्री शाम को पटना में बिहार विधान सभा के शताब्दी समारोह के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शताब्दी स्मृति स्तंभ का उद्घाटन करेंगे। इसे बिहार विधानसभा के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बनाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी विधानसभा संग्रहालय की आधारशिला भी रखेंगे।

Related posts

Leave a Comment