भारत ने दस करोड़ दस लाख मीट्रिक स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्रतिदिन गैस उत्पादन की उपलब्धि हासिल कर ली है। एक ट्वीट संदेश में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह उपलब्धि भारत के ऊर्जा सैनिकों के अथक प्रयासों और नीतिगत सुधारों के प्रभाव को रेखांकित करती है।
उन्होंने कहा कि गैस आधारित अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि भारत अपनी प्राकृतिक गैस आवश्यकता को पूरा करने के लिए लगभग पचास प्रतिशत गैस का आयात करता है, और अब देश में गैस के अधिक उत्पादन से आयात पर निर्भरता कम होगी। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के सतत, किफायती और ऊर्जा सुरक्षित भविष्य के प्रयासों को बल मिलेगा।