नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा कर रहे हैं। दोनों नेता विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करेंगे। दोनों नेता हिन्द प्रशांत क्षेत्र और इससे आगे शांति स्थिरता और समृद्धि की भागीदारी को आगे बढाने के लिए आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
सम्मेलन के बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने का भी कार्यक्रम है। जापान के प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद श्री किशिदा की यह पहली भारत यात्रा है। 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात है।
रेल और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दो दिन के भारत यात्रा पर आए श्री किशिदा का हवाई अड्डे पर स्वागत किया।
