जम्‍मू-कश्‍मीर में कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए

जम्‍मू-कश्‍मीर में कुलगाम जिले के रैडवानी क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। सुरक्षाबलों ने कल शाम आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद इस क्षेत्र की घेराबंदी की। छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के खोजी दल पर भारी गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए। इस क्षेत्र में आतंकवादियों की तलाश जारी है।

Related posts

Leave a Comment