प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ बातचीत करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ बातचीत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा व्यापार, निवेश, रक्षा, शिक्षा और नवीकरणीय ऊर्जा पर चर्चा भी होगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच धनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को वर्ष 2020 में एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाया गया था। पिछले साल दोनों देशों ने आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते नामक एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। 2021-22 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 27 बिलियन डॉलर का था। उम्मीद है कि इस व्यापार समझौते से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2035 तक 45 से 50 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की बैठक क्वाड के संदर्भ में भी काफी अहम है, दोनों देशों के बीच इंडो पैसिफिक क्षेत्र में क्वाड की भूमिका और चल रहे प्रयासों पर भी बातचीत होने की संभावना है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज चार दिन की भारत यात्रा पर हैं। एंथनी अल्बनीज का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर से मुलाकात करने का भी कार्यक्रम है।

Related posts

Leave a Comment