बिजली की अधिकतम मांग वाले मौसम के दौरान बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने हाई प्राइस डे अहेड मार्केट-एचपी-डीएएम और सरप्लस पावर पोर्टल- पीयूएसएचपी की शुरूआत की है। विद्युत मंत्री आर के सिंह ने कल नई दिल्ली में वर्चुअल रूप में पोर्टल की शुरूआत की। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण और ग्रिड नियंत्रक से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि एचपी-डीएएम में कीमतें उचित हैं और कोई भी बिजली उत्पादक अधिक कीमत नहीं वसूलता है। उम्मीद है कि इस साल बिजली की मांग पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ देगी। बिजली मंत्रालय ने गैस आधारित संयंत्रों और आयातित कोयला आधारित संयंत्रों को सूचीबद्ध करने पर भी जोर दिया।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...