प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जुलाई को पेरिस में इस वर्ष के बैस्टिल डे परेड में विशिष्ट अतिथि होंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि भारत-फ्रांस की महत्वपूर्ण सामरिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारतीय सशस्त्र बल फ्रांसीसी सशस्त्र बल के साथ परेड में भाग लेगा। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच रणनीतिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, शैक्षणिक और आर्थिक सहयोग संबंध और मजबूत होंगे।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 14 जुलाई को पेरिस में सम्मानित अतिथि के रूप में इस वर्ष के बैस्टिल डे परेड में भाग लेने के लिए उनके निमंत्रण को स्वीकार करने पर प्रसन्नता व्यक्त की।