जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आज सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में पांच जवानों की मृत्यु हुई

जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के कांडी वन क्षेत्र में आज सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच जवानों की मृत्यु हो गई है। आज सवेरे शुरू हुई मुठभेड़ अब भी जारी है। हमारे संवाददाता ने रक्षा प्रवक्ता के हवाले से खबर दी है कि आतंकवादियों ने विस्फोटक उपकरण से हमला किया था, जिसमें दो जवानों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक अधिकारी सहित चार कर्मी घायल हुए थे।

घायल जवानों को उधमपुर के अस्पताल ले जाया गया जहां तीन जवानों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मुठभेड़ स्थल पर अतिरिक्त दलों को भेजा गया है। आतंकवादियों के भी घायल होने की भी संभावना है। माना जा रहा है कि इन आतंकवादियों का उसी गुट से संबंध है जिन्होंने बीस अप्रैल को सेना के ट्रक पर हमला किया था। इस हमले में पांच जवानों की मृत्यु हुई थी और एक घायल हुआ था।

Related posts

Leave a Comment