प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में, तेलंगाना के किसी भी भ्रष्ट नेता को बख्शा नहीं जाएगा। आज तेलंगाना में नगरकुरनूल में, एक विशाल जनसमूह से उन्होंने भारत राष्ट्र समिति-बीआरएस और कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि परिवारवादी दलों में भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का एक साझा इतिहास होता है।
ये आर्टिकल 370 को खत्म किया जाएगा, तो ये होकर रहता है, जब मोदी कहता है कि रामलला अपने घर आएंगे, तो ये होकर रहता है। जब मोदी कहता है कि जब हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, तो भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन जाती है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कथित दस वर्षों में तेलंगाना का विकास एनडीए की प्रथमिकता रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तेलंगाना को गेटवे ऑफ साउथ कहा जाता है।
जब मोदी कहता है कि जब हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, तो भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन जाती है। हमने तेलंगाना के गरीबों के लिए एक करोड़ बैंक अकाउंट खोले हैं। ये मैं पूरे देश की बात नहीं बता रहा हूं। ये मैं हमारे तेलंगाना की बात बता रहा हूं।
प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के लोगों से भारतीय जनता पार्टी को राज्य में दहाई अंक की जीत दिलाने में सहयोग की अपील की ताकि वे जनता से जुड़े मुद्दों का तुरंत समाधान कर सकें।