भारत ने धार्मिक मुद्दों पर संयुक्‍त राष्‍ट्र को विभाजित करने की कोशिश के प्रति आगाह करते हुए हर प्रकार के धार्मिक भय की निंदा की

भारत ने धार्मिक मुद्दों पर संयुक्‍त राष्‍ट्र को विभाजित करने की कोशिश के प्रति आगाह करते हुए हर प्रकार के धार्मिक भय की निंदा की है। संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा में भारत की स्‍थायी प्रतिनिधि रूचिरा कंबोज ने महासभा के 78वें सत्र में इस्‍लामोफोबिया से निपटने के उपायों पर एक प्रस्‍ताव पारित किए जाने के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रस्‍ताव को ऐसा उदाहरण नहीं बनना चाहिए जिससे अलग-अलग धर्मों से जुड़े भय को लेकर प्रस्‍ताव पारित करने की नौबत आए। रूचिरा कंबोज ने कहा कि भारत अनेकता को समाहित करने वाला देश है जहां सभी धर्मों और विचारधाराओं को समान रूप से संरक्षण प्रदान करने के सिद्धांत का दृढ़ता से पालन किया जाता है।

Related posts

Leave a Comment